Home Cricket IPL 2021 Auction : 87 खिलाड़ियों पर पहले सेशन में लगी बोली,जानिए...

IPL 2021 Auction : 87 खिलाड़ियों पर पहले सेशन में लगी बोली,जानिए कौनबिका और कौन नहीं

IPLयानि इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीज़न के लिए इस साल चेन्नई में ऑक्शन का आयोजन किया गया था। इस बार के IPL में कुछ ज्यादा ही रोमांच देखने को मिलेगा क्युकी इस साल सचिन तेंदुलकर का बेटा अर्जुन तेंडुलकर भी मुंबई इंडियंस की टीम में सिलेक्ट हुआ है। 

Must Read : विराट कोहली की बेटी का नाम क्या रखा गया जानिये। 


अगर इस साल अर्जुन तेंदुलकर खेलते है तो ऐसा IPL में पहेली बार होगा की कोई पिता-पुत्र दोनों IPL में खेलें हो। 


इस बार के ऑक्शन के पहले ही राउंड में कुछ बहुत ही ज्यादा रोमांचक देखने को मिला है। कुल 87 खिलाड़ियों पर पहले राउंड में बोली लगी और उनमे से 31 खिलाड़िओ को ही मौका मिला। हालाँकि अभी आने वाले राउंड में करीब 25 जितने खिलाड़ियों को कई अलग अलग करीब 8 टीम में अपना स्थान मिलेगा।

पहले राउंड में जहां साउथ अफ्रीका के बहेतरीन ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस ने इतिहास रचा तो वहीं के गौतम IPL में भारत के लिए सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर बनकर उभरे। इतना ही नहीं, सालों के बाद भारतीय टेस्ट टीम की नई दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा को भी इस साल IPL में खेलने का मौका मिला।

पुजारा को MS धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स यानी CSK ने 50 लाख रुपये की बेस प्राइस में खरीदा। वहीं, मॉरिस को 16 करोड़ 25 लाख रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।

पहले ही राउंड में भारतीय दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह, ऑलराउंडर केदार जाधव, टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ चुके करुण नायर और तमाम खिलाड़ी अनसोल्ड रहे।
 किसी भी टीम ने इन खिलाड़ियों पर बोली लगाना उचित नहीं समझा, और अब के आये हुए नए टेलेंट को ही मौका दिया जा रहा है वह इंडिया के लिए अच्छी बात हो सकती है। हालांकि, पहली बार IPL के लिए अपना नाम भेजने वाले न्यूजीलैंड टीम के ऑलराउंडर काइल जैमीसन को 15 करोड़ रुपये की मोटी रकम में RCB (रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर) ने अपने साथ जोड़ा।

IPL 2021 Auction Sold/Unsold payers Full list


खिलाड़ी – बेस प्राइस – सोल्ड/अनसोल्ड

1. करुण नायर – 50 लाख – अनसोल्ड
2. एलेक्स हेल्स – 1.50 करोड़- अनसोल्ड
3. जेसन रॉय – 2 करोड़ – अनसोल्ड
4. स्टीव स्मिथ – 2 करोड़ – दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ में खरीदा
5. एविन लुइस – 1 करोड़ – अनसोल्ड
6. एरोन फिंच – 1 करोड़ – अनसोल्ड
7. हनुमा विहारी – 1 करोड़ – अनसोल्ड
8. ग्लेन मैक्सेवल – 2 करोड़ – आरसीबी ने 14 करोड़ 25 लाख में खरीदा
9. केदार जाधव – 2 करोड़ – अनसोल्ड
10. शाकिब अल हसन – 2 करोड़ – KKR ने 3 करोड़ 20 लाख में खरीदा
11. मोइन अली – 2 करोड़ – CSK ने 7 करोड़ में खरीदा
12. शिवम दुबे – 50 लाख – राजस्थान रॉयल्स ने 4 करोड़ 40 लाख में खरीदा
13. क्रिस मॉरिस – 75 लाख – राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा
14. डेविड मलान – 1.50 करोड़ – पंजाब किंग्स ने बेस प्राइस में खरीदा
15. ग्लेन फिलिप्स – 50 लाख – अनसोल्ड
16. एलेक्स कैरी – 1.50 करोड़ – अनसोल्ड
17. सैम बिलिंग्स – 2 करोड़ – अनसोल्ड
18. कुसल परेरा – 50 लाख – अनसोल्ड
19. एडम मिल्ने – 50 लाख – मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ 20 लाख
20. मुस्तफिजुर रहमान – 1 करोड़ – अनसोल्ड (दूसरी बोली में बिके)
21. झाय रिचर्डसन – 1.50 करोड़ – पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ में खरीदा
22. नैथन कुल्टर नाइल – 1.50 करोड़ – मुंबई इंडियंस ने 5 करोड़ में खरीदा
23. शेल्डन कॉट्रेल – 1 करोड़ – अनसोल्ड
24. उमेश यादव – 1 करोड़ – दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस में खरीदा
25. आदिल रशीद – 1.50 करोड़ – अनसोल्ड
26. राहुल शर्मा – 50 लाख – अनसोल्ड
27. मुजीब उर रहमान – 1.50 करोड़ – अनसोल्ड
28. हरभजन सिंह – 2 करोड़ – अनसोल्ड
29. ईश सोढ़ी – 50 लाख – अनसोल्ड
30. पीयूष चावला – 50 लाख – मुंबई इंडियंस ने 2 करोड़ 40 लाख में खरीदा
31. कैस अहमद – 50 लाख – अनसोल्ड
32. मुस्तफिजुर रहमान – 1 करोड़ – राजस्थान रॉयल्स ने बेस प्राइस में खरीदा
33. हिमांशु राना – 20 लाख – अनसोल्ड
34. हरी निशांत – 20 लाख – अनसोल्ड
35. सचिन बेबी – 20 लाख – आरसीबी ने बेस प्राइस में खरीदा
36. गहलौत राहुल सिंह – 20 लाख – अनसोल्ड
37. रजत पाटीदार – 20 लाख – आरसीबी ने बेस प्राइस में खरीदा
38. हिम्मत सिंह – 20 लाख – अनसोल्ड
39. विष्णु सोलंकी – 20 लाख – अनसोल्ड
40. अजीत सेठ – 20 लाख – अनसोल्ड
41. रिपल पटेल – 20 लाख – दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस में खरीदा
42. शाहरुख खान – 20 लाख – पंजाब किंग्स ने 5 करोड़ 25 लाख में खरीदा
43. आयुष बदोनी – 20 लाख – अनसोल्ड
44. वैंकटेश अय्यर – 20 लाख – अनसोल्ड
45. के गौतम – 20 लाख – CSK ने 9 करोड़ 25 लाख में खरीदा
46. विवेक सिंह – 20 लाख – अनसोल्ड
47. विष्णु विनोद – 20 लाख – दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस में खरीदा
48. शेल्डन जैक्सन – 20 लाख – कोलकाता ने बेस प्राइस में खरीदा
49. केदार देवधर – 20 लाख – अनसोल्ड
50. मोहम्मद अजहरुद्दीन – 20 लाख – आरसीबी ने बेस प्राइस में खरीदा
51. अवि बारोट – 20 लाख – अनसोल्ड
52. मुज्तबा यूसुफ – 20 लाख – अनसोल्ड
53. अंकित राजपूत – 30 लाख – अनसोल्ड
54. लुकमान हुसैन मेरीवाला – 20 लाख – दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस में खरीदा
55. चेतन सकरिया – 20 लाख – राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ 20 लाख में खरीदा
56. कुलदीप सेन – 20 लाख – अनसोल्ड
57. राइली मेरिडिथ – 40 लाख – पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ में खरीदा
58. तुषार देशपांडे – 20 लाख – अनसोल्ड
59. मनिमरन सिद्धार्थ – 20 लाख – दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस में खरीदा
60. करनवीर सिंह – 20 लाख – अनसोल्ड
61. जगदीश सुचित – 20 लाख – सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख में खरीदा
62. केसी करियप्पा – 20 लाख – राजस्थान रॉयल्स ने बेस प्राइस में खरीदा
63. संदीप लामिछाने – 40 लाख – अनसोल्ड
64. मिथुन सुधेशन – 20 लाख – अनसोल्ड
65. तेजस बरोका – 20 लाख – अनसोल्ड
66. रॉवेन पॉवेल – 50 लाख – अनसोल्ड
67. शॉन मार्श – 1.50 करोड़ – अनसोल्ड
68. कोरी एंडरसन – 75 लाख – अनसोल्ड
69. डेवन कॉनवे – 50 लाख – अनसोल्ड
70. डैरेन ब्रावो – 75 लाख – अनसोल्ड
71. रासी वैन डर दुसें – 50 लाख – अनसोल्ड
72. चेतेश्वर पुजारा – 50 लाख – CSK ने बेस प्राइस में खरीदा
73. मार्टिन गप्टिल – 50 लाख – अनसोल्ड
74. पवन नेगी – 50 लाख – अनसोल्ड
75. काइल जैमीसन – 75 लाख – आरसीबी ने 15 करोड़ में खरीदा
76. बेन कटिंग -75 लाख – अनसोल्ड
77. टॉम कुर्रन – 1.50 करोड़ – दिल्ली कैपिटल्स ने 5 करोड़ 25 लाख में खरीदा
78. गुरकीरत सिंह मान – 50 लाख – अनसोल्ड
79. मार्नस लाबुशाने – 1 करोड़ – अनसोल्ड
80. मोइजेज हेनरिक्स – 1 करोड़ – पंजाब किंग्स ने 4 करोड़ 20 लाख में खरीदा
81. वरुण आरोन – 50 लाख – अनसोल्ड
82. ओशेन थॉमस – 50 लाख – अनसोल्ड
83. मोहित शर्मा – 50 लाख – अनसोल्ड
84. बिली स्टैनलेक – 1 करोड़ – अनसोल्ड
85. मिचेल मैक्लेनघन – 50 लाख – अनसोल्ड
86. जेसन बेहरनडॉर्फ – 1 करोड़ – अनसोल्ड
87. नवीन उल हक – 50 लाख – अनसोल्ड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

2,520FansLike
1,500FollowersFollow
2,000FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular

TECH TREANDING

satta king chart